• Breaking News

    जौनपुर, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित तो खिले मेधावी छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर - यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद जिले मेरिट सूची में सबसे अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्र- छात्राओं को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया।

     डीएम के हाथों सम्मान में प्रमाण- पत्र व स्मृति चिन्ह पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शनिवार को परीक्षा परिणाम आने के बाद जिलाधिकारी रविवार की शाम को जिले के मेरिट सूची में सबसे ऊपर रहने वाले हाईस्कूल व इंटर के तीन - तीन छात्रों को अपने आवास पर बुलाया।


     जिसमे इंटर में सबसे ज्यादा 450 अंक के साथ 90 फीसद अंक पाने वाली सिकरारा क्षेत्र के मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी की टापर मेधावी छात्रा जागृति मौर्य, दूसरे नम्बर पर श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज समोधपुर का मेधावी छात्र ऋषभ विश्वकर्मा व तीसरे नम्बर पर श्री गणेश राय इंटर कालेज डोभी का छात्र शिवम यादव थे। इसके साथ ही हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक लाने वाले मुंगराबादशाहपुर के छात्र हरिओम पटेल व इसी विद्यालय के छात्र आजाद यादव जिसका जनपद में दूसरा स्थान था। इसी के साथ मुंगराबादशाहपुर के आदर्श इंटर कालेज का छात्र शिवांश गिरी जो कि तीसरे स्थान पर था उन सभी को सम्मानित किया।

    मेधावी छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए  जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्ण रूप से नकल विहीन परीक्षा में मेरिट सूची में आना आप सभी के मेहनत का परिणाम है। इस उपलब्धि से जनपद गौरवान्वित हुआ है। इसमें उनके शिक्षकों व अभिभावकों की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने मेधावियों को सफलता के टिप्स देते हुए मेधावी छात्र छात्राओं को आश्वस्त किया कि वे परामर्श के लिए सदैव उपलब्ध हैं।

    जिलाधिकारी ने मेधावी छात्रों के साथ आये प्रधानाचार्य डा. रणजीत सिंह, शरद सिंह व उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. प्रवीनमणि त्रिपाठी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद जनपद के छात्र छात्राओं की मेरिट सूची तैयार कर बड़े पैमाने पर उनके विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा।

    इस अवसर पर सूचना अधिकारी सुनील कन्नौजिया, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, परीक्षा प्रभारी रुद्र प्रताप पाल, रमेश यादव, श्रवण यादव, मूलचंद मौर्य, सौरभ सिंह आदि प्रमुख रहे।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad