• Breaking News

    UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के नतीजे घोषित, इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी #JaunpurUpdate

    यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। इसकी घोषणा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस कर की।

    उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस बार 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कुल  51,30,481 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें 10वीं में 27,44,976 परीक्षार्थी व 12 में 23,85, 505 परीक्षार्थी शामिल रहे।

    उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस परीक्षा परिणाम अच्छे रहे। वहीं, यूपी सरकार ने टॉपर्स को तोहफा दिया है। टॉपर्स को लैपटॉप दिया जाएगा। इसके अलावा
    एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। 20 टॉपर्स के घर तक पक्की सडक बनाई जाएगी।

    उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों से अधिक है। 10वीं क्लास में 23 लाख 982 छात्र पास हुए हैं। 10वीं क्लास में 83.3 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इंटर में कुल 18 लाख 54 हजार 99 छात्र पास हुए हैं।

    दसवीं में 83.31% रिजल्ट रहा। इसमें लड़कों का रिजल्ट 79.88% और लड़कियों का रिजल्ट 87.29% रहा है। हाईस्कूल में रिया जैन और भारत भूषण ने टॉप किया है। दोनों ने 96.67 अंक प्राप्त किए हैं। दोनों बागपत जिले के बडौत के रहने वाले हैं।

    - 10वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी।
    प्रथम स्थान- रिया जैन- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 96.67 प्रतिशत।
    द्वितीय स्थान- अभिमन्यु वर्मा- श्री सांई इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.83 प्रतिशत।
    तृतीय स्थान- योगेश प्रताप सिंह - सद्भावना इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.33 प्रतिशत।

    - 12वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
    प्रथम स्थान- अनुराग मलिक- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 97 प्रतिशत।
    द्वितीय स्थान- प्रांजल सिंह- एस पी इंटर कॉलेज, प्रयागराज- 96 प्रतिशत।
    तृतीय स्थान- उत्कर्ष शुक्ला- श्रीगोपाल इंटर कॉलेज- औरैया।

    12वीं में टॉप 10 में इन छात्रों ने बनाई जगह-

    रैंक नाम प्रतिशत 
    1 अनुराग मलिक 97
    2 प्रांजल सिंह  96
    3 उत्कर्ष शुक्ला 94.80
    4 वैभव द्विवेदी 94.40
    5 आकांक्षा         94
    6 गरिमा कौशिक 93.80
    7 पूजा मौर्य    93.60
    8 अंकुश राठौर 93
    8 मनु मिश्रा         93
    9 केशव         92.80
    10 रिद्धिमा         92.60

    Ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad