• Breaking News

    जौनपुर : मुंगरा विधानसभा प्रभारी डॉ0 प्रमोद के0 सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर : स्थानीय क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर स्थित रायपुर में कांग्रेस के मण्डल अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के प्रभारी बनाए गए डॉ0 प्रमोद के0 सिंह का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया ।          

    बताते है कि डॉ0 प्रमोद के0 सिंह को अभी कुछ दिन पूर्व ही जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव बनाए जाने के बाद मुंगराबादशाहपुर विधानसभा का प्रभारी भी बनाया गया है। जिससे क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह दिखा । गुरुवार को उनके क्षेत्र आगमन पर क्षेत्र के रायपुर में एक भव्य स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मण्डल कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर इस कोरोना काल में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए डॉ0 प्रमोद के0 सिंह का माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत और अभिनन्दन किया गया । अपने संक्षिप्त उद्बोधन में डॉ0 प्रमोद के0 सिंह ने कहा कि आगामी 2022 में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी । उन्होंने पार्टी के मण्डल अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी मण्डल एवं बूथ कमेटी का जल्द से जल्द विस्तार करें । उन्होंने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में गुंडाराज व्याप्त है। किसी पर कोई लगाम नहीं है। बड़े-बड़े नियम कानून की बात करने वाली यह सरकार हर मोर्चे पर विफल दिखाई पड़ रही है । महंगाई की मार , गुंडागर्दी की मार , बेरोजगारी की मार हर तरीके की मार उत्तर प्रदेश की जनता को सहना पड़ रहा है । अब वह समय दूर नहीं है जब कांग्रेसी सड़कों पर उतर कर जनता के दुःख दर्द को बांटने का काम करेगी और इस शासन सत्ता का घोर विरोध करते हुए जनता तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बंशीधर शर्मा , युवक काँग्रेस के प्रदेढ़ सचिव अभिषेक शुक्ल , सूरज पाण्डेय ,नीरज सरोज ,आशीष पाण्डेय ,श्याम प्रताप सिंह ,देवेन्द्र त्रिपाठी , अखिलेश पाल आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ल ने किया ।
       

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad