• Breaking News

    टाइम टेबल बदलने की तैयारी में रेलवे, 100 ट्रेनों का संचालन भी हो सकता है बंद

    भारतीय रेलवे ट्रेनों की समय सारिणी (टाइम टेबल) में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे यह कदम ट्रेनों के समय पर संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उठा रहा है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि यह नई समय सारिणी कोरोना वायरस की वजह से बनी स्थिति के सामान्य होने के बाद ही लागू किया जाएगा। अभी रेलवे केवल विशेष ट्रेनों का ही संचालन कर रहा है।


    साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे ऐसी 100 ट्रेनों के संचालन को भी बंद करने की तैयारी में है जिनकी खास मांग नहीं है या जिनमें आधी से ज्यादा सीटें खाली हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते रेलवे समेत यातायात के सभी साधन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। हालांकि, यह निर्णय यात्रियों के लिए वैकल्पिक ट्रेनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।
    एक जुलाई को समय पर चली थीं सौ फीसदी ट्रेनें
    एक जुलाई को रेलवे के इतिहास में पहली बार सौ फीसदी ट्रेनों का संचालन सही समय से हुआ। इस दिन सभी ट्रेनें अपने तय समय पर चलीं और तय समय पर गंतव्य स्टेशन पर पहुंचीं। इससे पहले इस मामले में सबसे ज्यादा सफलता 23 जून 2020 को मिली थी। तब महज एक ट्रेन लेट हुई थी जिससे यह 99.54 फीसदी रहा था।

    विज्ञापन



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad