• Breaking News

    बड़ी खबर :- अनुपम खेर के परिवार को भी कोरोना, मां और भाई समेत 4 लोग पॉजिटिव

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अभिनेता अनुपम खेर की मां और भाई समेत परिवार के 4 लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. अनुपम खेर ने रविवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

    अनुपम ने वीड‍ियो में बताया क‍ि कुछ दिनों से उनकी मां दुलारी की तबीयत खराब थी. उन्हें भूख नहीं लग रही थी और वे सोती रहती थीं. डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी मां का ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें सब ठीक निकला. बाद में सीटी स्कैन करवाया, जिसमें टेस्ट‍िंग के दौरान उनमें कोरोना के लक्ष्ण मिले. उनमें माइल्ड (हल्के) कोरोना पॉज‍िट‍िव की पुष्ट‍ि हुई है 
    अनुपम की कोरोना टेस्ट निगेट‍िव
    इसके बाद अनुपम और उनके भाई राजू ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया. रिपोर्ट में अनुपम निगेट‍िव पाए गए जबकि उनके भाई का टेस्ट रिजल्ट माइल्ड कोविड-19 पाया गया. इसके बाद राजू की फैमिली का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया. इसमें अनुपम की भाभी यानी राजू की पत्नी और भतीजी वृंदा माइल्ड कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए, जबकि भतीजा निगेट‍िव निकला.
    अनुपम ने बताया कि उनकी मां को कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट किया गया है. इस बारे में बीएमसी को भी सूचना दे दी गई है और अब उनके घर को सैनिटाइज किया जाएगा. अनुपम ने लोगों से भी यही अपील की है क‍ि वे अपने माता-पिता का ख्याल रखें. उन्होंने डॉक्टर्स की भी तारीफ की है, जो दिन-रात लोगों के लिए काम कर रहे हैं.
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad