• Breaking News

    मुकेश अंबानी बने दुनिया के 5वें नंबर के रईस, मार्क जकरबर्ग की रैंकिंग पर खतरा

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में एक बार फिर इजाफा हुआ है और वह दुनिया के 5वें सबसे रईस कारोबारी बन गए हैं. फोर्ब्स की रियल टाइम नेटवर्थ के मुताबिक मुकेश अंबानी 75 अरब डॉलर (करीब 5.57 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ पांचवें पायदान पर हैं.

    संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी अब फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (89 अरब डॉलर) के करीब आ गए हैं. हालांकि, दोनों की संपत्ति में अब भी काफी अंतर है. आपको बता दें कि फोर्ब्स अरबपतियों की संपत्ति का आंकलन करता है. दुनियाभर में शेयर बाजार के उतार—चढ़ाव की वजह से फोर्ब्स का आंकड़ा बदलता रहता है.
    मुकेश अंबानी से आगे कौन
    फिलहाल, फोर्ब्स की सूची में पहले स्थान पर 185.8 अरब डॉलर के साथ अमेजन के जेफ बेजोस हैं. वहीं बिल गेट्स (113.1 अरब डॉलर), एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नोल्ट एंड फैमिली (112 अरब डॉलर), फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग (89 अरब डॉलर) के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. वहीं 5वें स्थान पर मुकेश अंबानी तो बर्कशायर हैथवे के वारेन बफे 72.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं.
    रिलायंस को किस चीज का फायदा
    रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल में राइट इश्यू और जियो प्लेटफार्म्स में संयुक्त रूप से निवेश और बीपी के निवेश के जरिये कुल 2,12,809 करोड़ रुपये जुटाये हैं. इसका फायदा कंपनी के शेयर भाव और मार्केट कैप पर भी देखने को मिला है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में बेहद तेजी से इजाफा हुआ है.
    रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप पिछले छह साल में 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. इसमें से 4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा पिछले 10 महीने में हुआ है. आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज कर्जमुक्त भी हो गई है. रिलायंस ने ये सफलता डेडलाइन से 9 महीने पहले ही हासिल कर ली है.
    2000 रुपये के पार रिलायंस का शेयर भाव
    बीते कारोबारी दिन यानी बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भाव 2000 रुपये के स्तर को पार कर गया. कारोबार के अंत में रिलायंस का शेयर भाव 2004 रुपये पर था. वहीं मार्केट कैप की बात करें तो बीएसई इंडेक्स पर 12 लाख 70 हजार करोड़ से ज्यादा हो गया है.
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad