जौनपुर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरायरुस्तम गाँव से 60 व्यक्तियों का जाँच के लिए लिया सैम्पल #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर (मुंगराबादशाहपुर) - स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सराय रुस्तम में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए शिविर लगाकर गाँव के 60 व्यक्तियों का जाँच के लिए सैम्पल लिया ।
बताते है कि विगत 4 जून को गाँव के ही निवासी प्रवासी प्रकाश रजक पुत्र महादेव अपने गाँव वापस लौटा था । मुम्बई में हुई जांच में प्रकाश की जाँच रिपोर्ट 6 जून को पॉजिटिव आते ही जिला प्रशासन समेत समूचे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया ।
आनन फानन में लोगो की माँग पर जिला मुख्यालय से एम्बुलेन्स भेजकर 7 जून को कोरोना पॉजिटिव प्रकाश को जिला मुख्यालय पर बने क्वारण्टाइन सेन्टर में भर्ती कराया गया था उसके बाद प्रकाश के सगे भाई सन्दीप की जाँच कराई गयी तो उसकी रिपोर्ट भी पॉजटिव आने से उसे भी जिले पर ले जाकर क्वारण्टाइन कराया गया ।
उसी समय से गाँव मे कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ था जिसके लिए ग्राम प्रधान श्यामला देवी के पति अरुण कुमार की माँग पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को दिन में गाँव मे विशेष शिविर लगाकर 60 व्यक्तियों का सैम्पल लेकर जाँच के लिए भेजा ।
ग्रामीणों का कहना है कि गाँव के दो नवयुवकों को कोरोना होने से डर लग रहा है । गाँव के लोगो की एक बार जाँच हो जाय तभी लोगो के मन से सर समाप्त हो सकेगा । जाँच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम की सहायता के लिए ग्राम प्रधान पति अरुण कुमार व बैजनाथ साहू उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।