• Breaking News

    ऐश्वर्या राय-जया बच्चन का हुआ कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव

    अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन का टेस्ट निगेटिव पाया गया है. अमिताभ के पॉजिटिव आने के बाद उनके पूरे परिवार और स्टाफ का टेस्ट करवाया गया, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई है. ये परिवार और फैन्स के लिए खुशी की बात है. हालांकि अभी भी बाकी घरवालों और घर के स्टाफ के टेस्ट रिजल्ट का आना बाकी है.

    अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना
    अभिषेक बच्चन की बात करें तो उनकी डेब्यू वेब सीरीज ब्रीद इंटू द शैडोज 10 जुलाई को रिलीज हुई है. पिछले कई दिनों से अभिषेक इस वेब सीरीज की डबिंग के लिए स्टूडियो जा रहे थे. उन्हें कई बार डबिंग स्टूडियो के बाहर मास्क लगाये स्पॉट किया गया था. अभिषेक ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है और बताया है कि वे भी अमिताभ की तरह नानावटी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं.
    बता दें कि शनिवार देर रात अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट कराया गया. 77 साल के अमिताभ बच्चन ने खुद अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद एक ट्वीट के जरिए दी थी. साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके परिवार और स्टाफ का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है.
    अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, "मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है. हॉस्पिटल अथॉरिटीज को सूचित कर रहा है. परिवार और बाकी स्टाफ का टेस्ट हो रहा है. जांच के नतीजों का इंतजार है. पिछले 10 दिनों में जो भी लोग मेरे करीब रहे हैं उन सभी से निवेदन है कि कृपया आप अपना टेस्ट करवा लें."
    अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बारे में खबर आने के बाद से ही बॉलीवुड के स्टार्स के ट्वीट आने लगे. फैन्स और सेलेब्स मिलकर इन दोनों की सलामती और सबकुछ जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad