• Breaking News

    अयोध्या: राम मंदिर निर्माण को लेकर अहम बैठक आज, भूमि पूजन की तारीख का हो सकता है एलान

    अयोध्या - राम मंदिर निर्माण को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की आज महत्वपूर्ण बैठक अयोध्या में होगी. आज की बैठक को लेकर न्यास के महामंत्री चम्पत राय ने दावा किया है कि आज भूमि पूजन की तारीख़ की घोषणा होगी. राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य की तैयारी पूरी की जा चुकी है. भूमि पूजन के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिसे लेकर ट्रस्ट तिथि की घोषणा कर सकता है. मंदिर निर्माण कार्य के उद्घाटन के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजा जा चुका है.

    न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को बैठक में  बुलावा नहीं
    इस बैठक के लिए न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को ही बुलावा नहीं भेजा गया है. इससे महंत नृत्य गोपाल दास नाराज हैं और कहा है कि बिना अध्यक्ष के बैठक होगी कैसे. हालांकि उन्होंने न्यास के सदस्यों के बीच मतभेद को खारिज किया है, लेकिन एक सदस्य चंपत राय पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.नृत्य गोपाल दास ने कहा कि उन्हें बैठक की किसी ने जानकारी नहीं दी है. ऐसे में बुलावा आएगा तो वो बैठक में जाएंगे.
    बैठक में 15 में से 12 सदस्यों के हिस्सा लेने की उम्मीद
    आज की बैठक में 15 में से 12 सदस्यों के हिस्सा लेने की उम्मीद है. अन्य 3 सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक में शामिल हो सकते हैं. बैठक अयोध्या सर्किट हाउस में दोपहर 3 बजे शुरू होगी. माना जा रहा है भूमि पूजन के साथ ही मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. इस बीच मंदिर निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं. परिसर में में 3 एकड़ जमीन का समतलीकरण का काम पूरा हो चुका है, अब नींव रखने की तैयारी है.

    देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले और आयु होने के कारण कई सदस्य अयोध्या नहीं पहुंच सकेंगे. प्रमुख ट्रस्टी के परासरण, प्रयागराज से वासुदेवानंद सरस्वती और उडुपी से स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ महाराज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल होंगे. इसके साथ ही 16 और 17 जुलाई को मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र, उत्तर प्रदेश सरकार के पदेन ट्रस्टी अवनीश अवस्थी, ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल, परमानंद जी महाराज, स्वामी गोविंद देव गिरि अयोध्या पहुंचेंगे. वहीं, अन्य सदस्यों में से ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, महासचिव चंपत राय सदस्य अनिल मिश्र, पदेन सदस्य जिला अधिकारी अनुज झा, निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन मिश्र अयोध्या में मौजूद है ।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad