• Breaking News

    जौनपुर, लॉक डॉउन के दौरान स्कूल फीस माफ कर गुरुकुल स्कूल ने की अच्छी पहल #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर (मुंगराबादशाहपुर) - स्थानीय नगर के जंघई रोड पर स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा घोषित किए गए लॉक डॉउन के दौरान ही प्रारम्भ हुए नए शैक्षिक सत्र के पहले तिमाही की फीस माफ कर समूचे क्षेत्र में एक मिसाल कायम किया है।


    बताते है कि कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए समूचे देश मे विगत 24 मार्च से लॉक डॉउन की घोषणा कर दी गयी । ज्ञातव्य है कि इसी दौरान प्राथमिक और जूनियर स्तर का शैक्षणिक सत्र भी प्रारम्भ हो जाता है जो इस वैश्विक महामारी के संक्रमण को देखते हुए लॉक डॉउन कर बन्द कर दिया गया । शैक्षिक सत्र की प्रथम तिमाही (अप्रैल , मई और जून) तक लगभग पूर्ण लॉक डॉउन में सभी स्कूल बन्द रहे ।

     स्कूल के प्रबन्धक एवं विहिप के जिलामन्त्री विशम्भर दुबे ने बताया कि जब सब जगह लॉक डॉउन के चलते सब कुछ बन्द है । लोगो के रोजगार प्रभावित हो गए है लोगो को ठीक ढंग से भोजन की व्यवस्था करने में भी परेशानी हो रही है, ऐसी स्थिति में स्कूल बन्द होने पर और इस वैश्विक महामारी की मार झेल रहे अभिभावकों से जबरन फीस की वसूली किया जाना न्याय संगत प्रतीत नहीं होता था।

    जिसके चलते स्कूल परिवार ने यह निर्णय लिया है कि इस लॉक डॉउन के दौरान शैक्षिक सत्र के प्रथम तिमाही (अप्रैल , मई और जून माह) की फीस स्कूल अपने यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे समस्त बच्चों से नही लेगा साथ ही जो अभिभावक अपने बच्चों की फीस जमा किए हैं उसे आगे समायोजित कर दिया जाएगा। और उनसे अगली फीस नही ली जाएगी ।

     उन्होनें अन्य स्कूल एवं विधालयों के संचालकों से अपनी इस मुहिम में आगे बढ़कर साथ देने और सहयोग प्रदान करने की अपील किया है । गुरुकुल पब्लिक स्कूल के संचालक व प्रबंधक विशम्भर दूबे द्वारा उठाए गए इस सामाजिक कदम की लोगो मे चर्चा व्याप्त है।

    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad