दिल्ली एम्स में COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल, गुरुवार को दी जाएगी पहली वैक्सीन
पूरी दुनिया को कोरोना की वैक्सीन का इतंजार है. इस दिशा में भारत में एक बड़ी पहल हुई है. यहां कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. पहले फेज में 375 वॉलंटियर्स को कोवैक्सीन दी जाएगी. दिल्ली के एम्स अस्पताल में 100 वॉलंटियर्स पर कोवैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा. एम्स में पहली कोवैक्सीन गुरुवार को दिए जाने की संभावना है.
स्वेदशी कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू होना, भारत में कोरोना के खिलाफ जंग का एक बड़ा कदम माना जा रहा है.COVAXIN पर ट्रायल में बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स ने शामिल होने की इच्छा जताई थी. इनमें से 375 वॉलंटियर्स को चुना गया है. इन सभी COVAXIN का ट्रायल किया जाना है. दिल्ली के एम्स में 100 लोगों पर ट्रायल होना है जबकि बाकी 275 लोगों पर देश के बाकी सेंटर्स पर ट्रायल किया जाएगा.
एम्स में ट्रायल के लिए 100 वॉलंटियर्स को चुना गया है. पहले 50 लोगों को ही वैक्सीन दी जाएगी. अगर बेहतर रिजल्ट आते हैं तो फिर रिपोर्ट डेटा मॉनिटरिंग कमेटी को भेजी जाएगी. अगर सब कुछ सही रहता है तो फिर बाकी लोगों को भी वैक्सीन दी जाएगी. बताया जा रहा है इसी हफ्ते गुरुवार या शुक्रवार को पहली हन्यूमन ट्रायल के तहत पहली वैक्सीन दी जाएगी.
विज्ञापन


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।