Jaunpur News :- 12 फिट लम्बा अजगर निकलने से मचा हड़कम्प #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर (मुंगराबादशाहपुर) - स्थानीय क्षेत्र के मधुपुर पेट्रोल पम्प के सामने स्थित एक माकान के सामने शनिवार की रात एक विशालकाय अजगर दिखने से हड़कम्प मच गया ।
बताते है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुपुर स्थित पेट्रोल पम्प के सामने स्थित समाजसेवी एवं नगर पालिका परिषद के ठेकेदार दिग्विजय सिंह के आवास के सामने शनिवार की रात उस समय एक विशालकाय 12 फिट लम्बा अजगर दिखाई दिया जब वह रात में खाना खाने के बाद अपने घर के सामने टहल रहे थे । विशालकाय अजगर को देख उनके होश उड़ गए ।
उनके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए । लोगो ने काफी मशक्कत के बाद उस विशालकाय अजगर को एक ड्रम से दबाकर रखा । सुबह होने पर दिग्विजय सिंह ने वन विभाग के रेंजर और डीएफओ से फोन पर वार्ता कर घटना की जानकारी देने का प्रयास किया लेकिन दोनो अधिकारियों का मोबाइल नही लगा जिससे परेशान हो कर उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर।
मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की सहायता से उक्त विशालकाय अजगर को बोरे में भरवाकर नदी के किनारे जंगल मे ले जाकर छोड़ दिया । घनी आवादी वाले गाँव मे इस प्रकार बस्ती के बीच इस प्रकार के 12 फिट लम्बे विशालकाय अजगर के मिलने से लोगों में हड़कम्प मच गया । ग्रामीण इस बात को लेकर भी दहशतजदा है कि आसपास और अजगर भी न निकल जाय ।

विज्ञापन

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।