Jaunpur News :- जानिये लॉकडाउन में क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। कोविड-19 महामारी तथा संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में शासन द्वारा प्रदेश में 10 जुलाई 2020 की रात्रि 10 बजे से 13 जुलाई 2020 के प्रातः 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है।
इस अवधि में जनपद में सभी कार्यालय, सभी शहरी एवं ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी पूर्णतया बंद रहेंगे। दवाइयों की दुकानें स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। दुकानें पूर्व की भांति खुली रहेंगी। समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत में सब्जियों एवं गल्ला दूध की आपूर्ति डोर स्टेप डिलीवरी के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में जिला पूर्ति अधिकारी को डोर स्टेप डिलीवरी हेतु नोडल अधिकारी नामित किया है। कोरोना कंट्रोल रूम पूर्व की भांति सुचारू है, जिसके माध्यम से जनपद में डोर स्टेप डिलीवरी फल, सब्जी गल्ला इत्यादि आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
रेलवे से आवागमन पूर्व की भांति यथावत जारी रहेगा। रेलवे से आने वाले यात्रियों के आवागमन हेतु रेलवे स्टेशन पर बसों की व्यवस्था उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के द्वारा की गई हैं। इसके अतिरिक्त अन्य बसों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। बंदे भारत योजना के अंतर्गत विदेश से आए यात्रियों को अनिवार्य रूप से 7 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।