• Breaking News

    Jaunpur News :- नहाते समय चार बच्चे गड्ढे में डूबे # JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    ✍🏻गंगेश बहादुर सिंह
    जौनपुर (सुजानगंज) - क्षेत्र के भीलमपुर ग्राम सभा में बुधवार को चार बच्चे गांव से कुछ दूरी पर गड्ढे में नहा रहे थे। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से चारों डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और चारों को बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन प्रतापगढ़ जिले के सीएचसी गौरा अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने दो सगे भाइयों युवराज सिंह (13) व उमंग सिंह (10) पुत्र गण आशीष सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो सगे भाई सोम सिंह (8) व उसके बड़े भाई कार्तिकेय सिंह (12) पुत्रगण अजय सिंह को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।


    प्राप्त जानकारी के अनुसार भीलमपुर गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार सिंह (अरुण) अपने घर से एक किलोमीटर दूर कैलीडीह गांव में अपने खेत की जुताई कराने जा रहे थे उनके साथ उनके चारों नाती भी तैयार हो गए। खेत के पास ही एक बड़ा गड्ढा था जिसमें पानी भरा था चारों नाती उसी में नहाने चले गए। दादा सुरेन्द्र सिंह पीछे पीछे बुलाने चले गए लेकिन दादा के पहुंचने से पहले ही चारों गड्ढे में नहाने के लिए कूद गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ देर तक कोई दिखा ही नहीं थोड़ी देर बाद एक लड़के का हाथ दिखाई दिया। तब दादा ने शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और चारों को निकाल कर गौरा स्थित सी एच सी ले गए जहां युवराज एवं उमंग पुत्रगण आशीष सिंह को मृत घोषित कर दिया गया जबकि सोम एवं कार्तिक पुत्रगण अजय सिंह का इलाहाबाद में इलाज चल रहा है। गड्ढे की गहराई पंद्रह फिट बताई जा रही है। मौके पर बदलापुर सी.ओ. राणा महेंद्र प्रताप सिंह मौजूद थे।

    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad