• Breaking News

    Jaunpur News :- डीएम-एसपी ने भ्रमण कर लॉकडाउन का कराया पालन #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर - शासन द्वारा लगाए गए लगभग तीन दिन के लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार तथा मुख्य राजस्व अधिकारी डा. सुनील वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार ने पुलिस बल के साथ शहर के ओलन्दगंज से कोतवाली चौराहे तक फ्लैग मार्च किया।


    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों ने अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन का पालन करें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले। उन्होंने कहा कि बहुत आवश्यक हो तो मास्क लगाकर बाहर निकले तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इस दौरान सीओ सिटी सुशील सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पवन उपाध्याय, सरायपोख्ता चौकी इंचार्ज संतोष पाठक आदि मौजूद रहे।

    जफराबाद संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के जफराबाद कस्बा, कल्याणपुर बाजार, इमलो तथा धर्मापुर आदि क्षेत्रों में पुलिस की मुस्तैदी से सारी दुकानें बंद रही। लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया। जो भी बेवजह सड़क पर घूमते पाए गए पुलिस ने उनसे जुर्माना वसूलकर कार्रवाई की।



    सिकरारा संवाददाता के अनुसार, कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन किया है जिसमें आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें आदि बंद रहेगा। सिकरारा चौराहे से लेकर सिकरारा बाजार तक प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया। श्री सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का शक्ति से पालन कराया जा रहा है। बिना काम के घूमने वालों के ऊपर कार्रवाई भी की जा रही है। इस दौरान उनके हमराही ओपी सिंह, राधेश्याम यादव, राजू, राजेश कुमार, अजय, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

    महराजगंज संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के बाजारवासियों ने कोराना महामारी के चलते शासन द्वारा घोषित लॉकडॉउन में समर्थन दिया। बाजार में सब्जी, फल, किराना स्टोर, चाय-पान की दुकानें बंद रही। वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात दिखे।



    शाहगंज संवाददाता के अनुसार, नगर में कोविड-19 महामारी के चलते 10 जुलाई रात 10 बजे से 13 जुलाई प्रातः 5 बजे तक का लॉकडॉउन किया गया है। पहले दिन शनिवार को नगर की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रही। दवा व फल-सब्जी की दुकानें खुली रही। पूरे दिन नगर में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र दुबे, प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण, उप निरीक्षक चंदन, महेश सिंह, जितेंद्र सिंह, सितलु राम पुलिस बल के साथ फैजाबाद रोड, आजमगढ़ चौराहा, घासमंडी, कोतवाली चौराहा सहित नगर में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।


    सुइथाकला संवाददाता के अनुसार, प्रदेश सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के दौरान प्रभारी निरीक्षक सरपतहां पंकज पाण्डेय ने लोगों को जागरूक करने के साथ ही सख्ती से लाकडाउन का पालन कराया। 

    इस दौरान जहां क्षेत्र में दुकानें बन्द रही वहीं अनायास घूमने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रही। प्रभारी निरीक्षक द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 11 लोगों को हिरासत में लिया गया और वाहनों का चालान भी किया गया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क लगाए बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की गई।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad