• Breaking News

    Jaunpur News :- हीटर पर खाना बनाते समय झुलसने से महिला की मौत #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर- खेतासराय थाना क्षेत्र  के सोंगर गांव में सोमवार की दोपहर हीटर पर खाना बनाते समय झुलसने से महिला की मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य महिलाएं भी झुलस गईं।

    उक्त गांव के अबरार अहमद की पत्नी सब्बो (38) हीटर पर खाना बना रही थी। बर्तन में रखा खाद्य पदार्थ हीटर पर गिर गया। उसे उठाने के प्रयास में वह हीटर से चिपककर झुलसने लगी। चीख-पुकार सुनकर सास तसरीफुन्निशां (55) व जेठानी नाजरीन (45) बचाने पहुंची तो वे भी करेंट की चपेट में आकर झुलस गईं। स्वजनों ने किसी तरह छुड़ाकर तीनों को मानीकलां स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया। 

    डाक्टरों ने सब्बो को मृत घोषित कर दिया। उसकी सास व जेठानी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस को सूचना दिए और पोस्टमार्टम कराए बिना शव को गांव के कब्रिस्तान में सिपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad