Jaunpur News :- युवक की सिर कूंचकर नृशंस हत्या #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर - जलालपुर थाना क्षेत्र के कुसांव गांव में बुधवार की रात घर से ले जाकर किशोरी के अपहरण के आरोपित युवक की सिर कूंचकर नृशंस हत्या कर दी गई।
शव गुरुवार को सुबह प्राथमिक विद्यालय (द्वितीय) परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सीढ़ी के पास मिला। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सुराग की तलाश में पुलिस ने मौके पर खोजी कुत्ते को भी बुलाया।
उक्त गांव निवासी चंदन (24) पुत्र तीरथ प्रजापति रात करीब आठ बजे घर से विद्यालय के बगल में स्थित अपनी पाही (पंपिग सेट) पर जाने की बात कहकर निकला था। काफी रात तक नहीं लौटा तो स्वजन खोजने निकले, लेकिन कहीं पता नहीं चला। गुरुवार को सुबह करीब छह बजे छोटा भाई रूपेश खोजते हुए विद्यालय परिसर में पहुंचा तो चंदन का खून से लथपथ शव दिखाई पड़ा।
उसकी हत्या किसी वजनी चीज से सिर कूंचकर की गई थी। उसने घर जाकर स्वजनों को जानकारी दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते स्वजन घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए।
एसपी अशोक कुमार और एएसपी (सिटी) डा. संजय कुमार ने भी आकर मौका मुआयना किया। पूछताछ के दौरान तीरथ प्रजापति ने बताया कि लॉकडाउन में घर आए पड़ोसी लौटू व धर्मेश कन्नौजिया रात में घर आकर उसके बेटे चंदन को बुलाकर साथ लिवा गए और उसकी हत्या कर दी।
मौके पर सुराग की तलाश में मदद के लिए बुलाया गया। खोजी कुत्ता शव सूंघने के बाद लौटू के घर जाकर रुक गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस दोनों नामजद आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अपहरण का आरोपित था मृत चंदन मृत चंदन प्रजापति पर सन् 2016 में गांव की ही एक युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। कुछ दिनों बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान किया था। करीब दो महीने जेल में रहने के बाद वह जमानत पर छूटा था।

विज्ञापन

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।