Jaunpur News :- हत्या कर फेंकी गयी युवक की लाश मिलने से सनसनी | #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर (जलालपुर) - स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसाव गांव के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में बुधवार की रात्रि में लाठी-डन्डे ईंट से कूचकर एक युवक की हत्या करके फेंका गया शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर थानाध्यक्ष मयफोर्स मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
बताते हैं कि कुसांव गांव निवासी चन्दन प्रजापति उम्र 24 वर्ष पुत्र तीरथ प्रजापति का शव प्राथमिक विद्यालय कुसाँव द्वितीय में लाठी डंडे तथा ईंट से कूचा देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दिया।
सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गये। हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर फैल गयी।
हत्या किन कारणों से किया गया इसका पता नहीं चल सका। वहीं घटना के जानकारी के बाबत बार—बार फोन करने पर थानाध्यक्ष ने फोन नहीं उठाया। समाचार भेजे जाने पर परिजनों द्वारा थाने पर लिखित तहरीर नहीं दिया गया था। घटना के बाबत क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
विज्ञापन


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।