Jaunpur News :- सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाई। #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर (खेतासराय) - बीती रात क्षेत्र के नदौली गावं में विवाहिता ने घर के दालान में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली ।सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है ।विवाहिता के पिता ने दहेज के लिए पुत्री को मारने का आरोप सुसराली जनों पर लगाया है ।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नदौली गावं में शशिकला 28 अपने पति गुलाब चंद गौतम के साथ घर के कमरे में सोई थी ।रात दो बजे जब पति गुलाब की आंख खुली तो देखा कि पत्नी शशि कला बिस्तर पर नही है ।खोजने पर देखा कि घर के दलान के लकड़ी की कड़ी में साड़ी का फंदा लगा कर लटक रही है ।पति ने घटना की सूचना पुलिस तथा पत्नी के मायके वालों को दी ।
आत्महत्या के पीछे पति पत्नी की कलह बताई जा रही है । मृतक विवाहिता का मायका खुटहन थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर है । शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी ।एक पुत्री शिवांगी 3 वर्ष है । अपनी पुत्री शशिकला की मौत की सूचना पाकर पहुंचे पिता सोमारू राम ने पति गुलाब चंद गौतम पर दहेज के लिए प्रताड़ना देने और पुत्री को मारकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है । घटना की सूचना पाकर एस डी एम शाहगंज राजेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे ।
विज्ञापन


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।