जौनपुर, झाड़ी में फंसा शव देख फैली सनसनी #JaunpurUpdateNewe
Jaunpur Update Newe
जौनपुर - लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया स्थित रामघाट के पास शुक्रवार की दोपहर गोमती नदी किनारे झाड़ी में फंसा युवक का शव दिखने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस डूबने से मौत होने की आशंका जता रही है। नदी में बहते हुए जा रहा शव रामघाट के पास किनारे झाड़ी में फंसा देख ग्रामीणों ने हल्ला मचाया तो भीड़ जुट गई। सूचना पाकर चौकिया पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल हमराहियों संग मौके पर आ गए। पुलिस ने नाव से खिचवाकर शव को बाहर निकाला।
चौकी प्रभारी के अनुसार मृत करीब 40 वर्षीय युवक के शरीर पर सिर्फ पैंट व उसके ऊपर अपर है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव एक दिन पहले का लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत डूबने से हुई। घाटवासियों का कहना है कि सुबह यूपी-112 के सिपाही आकर किसी बहते हुए शव के दिखने के बारे में पूछताछ कर रहे थे। वहीं डेढ़ घंटे बाद शव देखा गया। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।