• Breaking News

    जौनपुर, नगर पंचायत अध्यक्ष का पुलिस को धमकी भरा वीडियो हुआ वायरल। #JaunpurUpdateNewe

    Jaunpur Update Newe
    जौनपुर (जफराबाद / सिरकोनी) - नगर पंचायत में स्थित पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान जब नियम का पालन न करने पर पुलिसकर्मियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र की गाड़ी को रोका तो, नगर पंचायत अध्यक्ष को नागवार लग गया। तैश में आकर नगर पंचायत अध्यक्ष पुलिस चौकी पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों से बहस के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। उनके पुत्र के द्वारा सपा सरकार ना होने की वार्निंग, तथा लॉकडाउन खत्म होने के बाद पुलिस को बताने की धमकी देने का वीडियो वायरल हो गया।


    दो दिन पूर्व सोमवार को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जाफराबाद पुलिस चौकी इंचार्ज वरुणेंद्र राय के नेतृत्व में जफराबाद बाजार में पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था। चौकी इंचार्ज वरुणेंद्र राय ने बताया कि चेकिंग के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल के पुत्र शिवम बरनवाल बिना हेलमेट व मास्क के एक बाइक पर दो लोग सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने रोक लिया। 

    नियम का पालन करने की बात पर बहस करने लगे। थोड़ी ही देर बाद नगर पंचायत अध्यक्ष भी पुलिस चौकी पर पहुंच गए। पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस वालों को तमाम अनाप-शनाप बातें कहने लगे। चौकी पर तैनात सिपाहीयों को हरामखोर, दलाल व होश में रहने की बात कहने लगे। पुलिस वालों को तथा चौकी को दलाली का अड्डा बोलने लगे। इतना ही नहीं लाग डाउन समाप्त होने के बाद पुलिस वालों को देख लेने तथा बताने की धमकी देकर गए। 

    चौकी इंचार्ज ने कहा कि जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कराने के लिए लगातार नगर पंचायत में हम पुलिस कर्मियों के द्वारा लाउडस्पीकर से जानकारी दी जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं नगर पंचायत के जिम्मेदार नागरिक चेयरमैन द्वारा धमकियों के साथ अड़चनें पैदा की जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाल दी गई है।

    नगर पंचायत अध्यक्ष के वायरल वीडियो के बारे में उनका पक्ष जानने के लिए कई बार फोन लगाने पर उनका फोन रिसीव नहीं हो रहा है।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad