• Breaking News

    जौनपुर, भूतपूर्व सैनिकों ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। नगर के कलेक्ट्रेट के पास स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय पर भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। 


    इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश यादव फौजी ने कहा कि कारगिल शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जायेगी। भारतीय सेना देश की सुरक्षा के लिये दिन-रात बार्डर पर खड़ी है। हमारी सेना देश की आन-बान-शान के लिये दुश्मनों को जवाब देने से कभी पीछे नहीं हटती। आज विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ पर पूरा देश भारत के वीर सपूतों के अदम्य साहस और कुर्बानी को याद कर रहा है। 

    उनकी वीरता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, कृष्णकांत सिंह, कोषाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, महामंत्री ओम प्रकाश राजभर, अवधेश यादव, राकेश यादव, केके दूबे आदि मौजूद रहे। संचालन कमलेश यादव ने किया।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad