• Breaking News

    जौनपुर, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। जिसका शुभारंभ जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया। 


    उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है। विधायक ने जनपद में साफ सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

     मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश कुमार ने कहा कि अभियान के तहत सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में किया गया। जिसका सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से किया गया। 

    इस दौरान सफाईकर्मी, फागिंग मशीन, स्वच्छता मिशन की प्रचार गाड़ी, पशुपालन विभाग के सचल दल वाहन, नगर निगम की डोजर मशीन, कूड़ा उठाने वाला टैक्टर तथा छिड़काव मशीन शामिल रही। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी वीपी सिंह, सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad