• Breaking News

    जौनपुर, मवेशियों को खेत में जाने के मामूली विवाद पर दो गॉव के लोगों बीच खूनी संघर्ष #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर (सिरकोनी) - जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गॉव में जोगीबीर मंदिर के पास मंगलवार को खेत मे मवेशि के घुसने पर दो गॉव के लोगों में खूनी संघर्ष हुआ। जिसमे कई लोग घायल हो गए।


    जैतपुर गॉव के निवासी शिवलाल का गठियानाला पूल के पास खेत है। उनके खेत मे पड़ोस के गांव के कुछ लोगों की गाय आदि घुस कर मक्के की फसल खाने लगी। यह जानकारी होते ही शिवलाल चौहान के पुत्र रमेश चौहान खेत पर पहुंच गए।जब मवेशियों के खेत मे घुसने का विरोध किया। तब वहा मौजूद लोगों से गाली गलौज शुरू हो गयी। देखते ही देखते दोनों गॉव के काफी लोग जमा हो गए। और मारपीट होने लगी।

    मारपीट में जैतपुर के रमेश चौहान, खँझाठी चौहान पुत्रगण शिवलाल चौहान, नक्कू चौहान, पोट्टल चौहान पुत्रगण स्वर्गीय पारस नाथ चौहान,ईश्वरचंद पुत्र अमरनाथ तथा शनि चौहान पुत्र रामाज्ञा चौहान घायल हो गए । घायलों में रमेश चौहान की हालत गंभीर है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मदनलाल भारी संख्या में पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। समोपुर के लोग फरार है।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad