• Breaking News

    जौनपुर में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर - कानपुर में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान शहीद पुलिस के जवानों को आज जिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नदीम जावेद जी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।


    कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि प्रदेश में गुण्डा राज माफिया राज अपने चर्म पर है इतनी बड़ी घटना के बाद कानून राज का राग़ अलापने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट की चुप्पी भी संदेहास्पद है,

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का नारा था कि अपराधी या तो जेल जाएं या प्रदेश छोड़ें तो फिर आज इतनी बड़ी घटना के बाद भी अपराधी खुले आम घूम रहे हैं जो बेहद दुखद है उन्होंने कहा कि अजय सिंह बिष्ट सरकार में अपराधियों का ही बोलबाला है ऐसा लगता है कि अजय सिंह बिष्ट सरकार ने अपराधियों के आगे नतमस्तक हो चुकी है ऐसा महसूस होता है कि अपराधियों तक पहुंचने में प्रदेश सरकार असफल है ।

    जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीसीसी सदस्य आफताब ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराधी खुले आम घूम रहे हैं जिस पर वर्तमान सरकार चुप है लेकिन जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ने वाले कांग्रेस नेताओं के ऊपर चुन चुन कर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं और उन्हें जेल भेजा जा रहा है जबकि प्रदेश में भय और दहशत का माहौल पैदा करने वाले लोग खुले आम घूम रहे हैं जो बहुत ही अफसोसजनक है

    इस मौके पर  अल्पसंख्यक कांग्रेस की जौनपुर प्रभारी सबीहा खान  युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह,
    शिखर द्विवेदी, मुफ्ती हाशिम मेंहदी, कैलेंडर बिन्द, विकास तिवारी, नसीम खान अबूज़र शेख, शाहनवाज़ खान, जयमंगल यादव, अदनान खां, प्रमोद यादव, सिकंदर यादव अब्दुला खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad