• Breaking News

    जौनपुर, सिर कुचकर की व्यापारी कि हत्या, हत्यारे हुए फरार #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर - जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में शुक्रवार की रात बरात में गए युवा व्यापारी की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। .


    व्यापारी की ही बोलेरो में शव रखने के बाद बोलेरो को घर से कुछ दूरी पर खेत में छोड़कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मूल रूप से खेतासराय कस्बा निवासी अशोक  कुमार (38) पुत्र रामधनी की ससुराल खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में है। यहीं पर वह मकान बनवाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। इसी मकान में अशोक जनरल स्टोर की दुकान और पत्नी रिशु ब्यूटी पार्लर चलाती है। 

    मृतक की पत्नी रीशू देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे अशोक घर से जफराबाद एक बरात में शामिल होने की बात कहकर अपनी बोलेरो खुद चलाते हुए निकले थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। सुबह बगल के गांव महमदपुर में इमामपुर मार्ग पर खेत में खड़ी बोलेरो में अशोक का शव पाया गया। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त के बाद सूचना पुलिस और परिजनों को दी। 

    शव की स्थिति देख सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या की बात स्पष्ट हो रही है। परिजनों ने किसी से भी रंजिश से इंकार किया है। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि शव कब्जे  में लेकर छानबीन की जा रही है। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। मृतक के मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल निकलवाया जा रहा है।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad