• Breaking News

    जौनपुर, मुंगराबादशाहपुर में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या से प्रशासन की बढ़ाई बेचैनी #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय नगर में पिछले दिनों से लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या से क्षेत्र एवं नगरवासियों में पहले से ही दहशत का माहौल था लेकिन गत मंगलवार को आयी जाँच रिपोर्ट में मुंगराबादशाहपुर नगर के ही 51 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाने से जिला प्रशासन के माथे पर चिन्ता की लकीरें खींच दिया है । 


    एक ही नगर के कुछ मुहल्ले में एक साथ 51 लोगो की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही नगरवासियों और प्रशासन में हड़कम्प मच गया । एक तरफ जहाँ लोगो के माथे पर चिन्ता की लकीरें खिंच गयी वही प्रशासन में भी खलबली मच गयी । 

    कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या में भारी वृद्धि होती देख जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बुद्धवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे नगर का दौरा किया । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर पहुँचे और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 आर0पी0 सिंह से कोरोना मरीजो के सैम्पल व उसके जाँच तथा उसके इलाज के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया और लोगो की जाँच व उनकी व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया । 

    इसके बाद जिलाधिकारी सीधे नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने पालिका परिषद प्रांगण में चल रही जाँच के सम्बन्ध में जाँच टीम के चिकित्सकों से जानकारी हासिल किया उसके बाद जिलाधिकारी कबीरपुर गाँव मे विकास कार्यो की जाँच पड़ताल कर जिला मुख्यालय वापस चले गए ।

    निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मछलीशहर अमिताभ यादव , नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह यादव , खण्ड  बिकास अधिकारी पीयूष सिंह , प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 आर0 पी0 सिंह , अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी , राजस्व निरीक्षक राजेश यादव , राजस्व निरीक्षक नगर पालिका रामानुज शुक्ल , जलकल अभियन्ता शिवानन्द वास्को समेत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad