• Breaking News

    जौनपुर, जिलाधिकारी ने मुंगराबादशाहपुर में किया निरीक्षण #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर के सरायखेम में गौशाला, ग्राम पंचायत कबीरपुर के तालाब, नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया।


     प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मछलीशहर को निर्देश दिया कि वे स्वयं स्वास्थ्य केन्द्र पर बैठकर कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में आने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करायें। 

    उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव लोग मिल रहे हैं वहां जाकर देखे की संक्रमित लोग आइसोलेशन में रह रहे हैं अथवा नहीं। वहीं संक्रमित लोग होम आइसोलेशन में रह सकते हैं जिनके घर में संक्रमित व्यक्ति के रहने के लिये अलग से कमरा और शौचालय हो। नगर पालिका के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां स्थापित हेल्प डेस्क तथा एण्टीजन किट से किये जा रहे टेस्ट का निरीक्षण किया। 

    ग्रामसभा सरायखेम में गौशाला का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को गौशाला के चारों तरफ बैरिकेटिंग, नाद, चरनी के ऊपर टीन सेट लगवाने तथा 15 दिन के अन्दर नई अस्थाई गौशाला बनवाने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत कबीरपुर के तालाब का निरीक्षण किया गया। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि तालाब के ऊपर चारों तरफ घास लगवायें तथा तालाब को पूरा भरवाने की व्यवस्था करें। 

    इस दौरान एसडीएम मछलीशहर अमिताभ यादव, खण्ड विकास अधिकारी पीयूष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरपी सिंह, अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक राजेश यादव, राजस्व निरीक्षक नगर पालिका रामानुज शुक्ल, जलकल अभियन्ता शिवानन्द वास्को आदि उपस्थित रहे।

    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad