जौनपुर, कंटेनमेंट जोन का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर (शाहगंज) - कोरोना पॉजिटिव मरीजों के चलते हुये बफर व कंटेनमेंट जोन का एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने पुलिस बल व ईओ के साथ मंगलवार की शाम निरीक्षण किया।
इस दौरान कंटेनमेंट जोन एराकियाना, पुराना चौक, तेलियाना व पुरानी बाजार मोहल्ले का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जायेगा। किसी भी हालत में इस महामारी से लड़ने में दखल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित कंटेनमेंट जोन में डफलटोला गली, हड्डी अस्पताल गली को बंद करने का निर्देश ईओ को दिया गया।
वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल मिश्रा को निर्देश दिया कि जोन में कोई भी दुकान नहीं खुले, जो आदेश न माने उसके विरुद्ध कार्रवाई किया जाय। एसडीएम ने कोरोना पॉजिटिव के परिवार के डिस्पेंसरी व दवा की दुकान खुलने पर नाराजगी जाहिर किया। कहा कि नगर क्षेत्र में जिस भी परिवार के लोग पाजिटिव आये हैं। उनका कोई भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं खुलेगा। एसडीएम के चक्रमण से लोगों ने राहत की सांस लिया। नगर क्षेत्र में 60 से भी ज्यादा कोरोना पाजिटिव हैं। जिसके चलते लोगों में खौफ व्याप्त है। इस मौके पर सभासद कृष्ण कांत सोनी, सभासद उमेश चन्द्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।