• Breaking News

    जौनपुर, मड़ियाहू में रसोइया के साथ लेखपालों ने अश्लील वीडियो बनाने का किया प्रयास #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर - मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मिश्राना मोहल्ला में दो लेखपालों ने एक मकान में रह रहे रसोइया को मारपीट कर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया. रसोईया के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने जुटकर लेखपाल को पकड़ कर उसके किराए के मकान में पुलिस की मौजूदगी में बंद कर दिया. लेखपाल की इस करतूत से पूरा मड़ियाहूं तहसील के लेखपाल शर्मसार हो गए हैं. कोतवाली परिसर में पहुंचे लेखपाल संघ के महामंत्री ने कहां की अगर लेखपाल ने ऐसा कृत्य किया है तो हम संघ की तरफ से अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे ।

    बताया जाता है कि सस्पेंडेड लेखपाल जितेंद्र कुमार एवं रामनगर में तैनात लेखपाल सुनील कुमार मिश्राना मोहल्ले में जगदंबा पांडे के कमरे में शुक्रवार की रात शराब के नशे में घुस गए. उस समय जगदंबा पांडेय कमरे में मौजूद नहीं थे केवल उनका रसोइया मौजूद था. आरोप है कि दोनों लेखपाल रसोईया के साथ अश्लील हरकत करने लगे जब रसोईया ने इसका विरोध किया तो उसको लात घूंसे से पिटाई कर उसके कमर में बंधी तौलिया को निकाल दिया जब दोनों लेखपाल अंडरवियर खोलने का प्रयास किया तो वह रसोईया शोर मचाना शुरू कर दिया.
    आसपास के लोगों के जुटने पर लेखपालो ने अपने किराए के रूम में भागने लगे जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया. सूचना 112 नंबर पुलिस को दिया गया. सूचना पर पुलिस एवं थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर रात अधिक होने के कारण दोनों लेखपालों को उन्हीं के किराए के कमरे में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया.

     सुबह थाना पुलिस जब लेखपालों के कमरे पर पहुंच कर उन्हें बाहर निकाला और खाने में ले चलने के लिए गाड़ी में बैठ आने लगे तो दोनों लेखपालों ने कहा कि हमें हम कोरोना पॉजिटिव है जिस पर सिपाही प्रवीण कुमार ने उन्हें पैदल लेकर थाने पहुंचे सूचना पर लेखपाल संघ के महामंत्री आशीष कुमार मौर्य एवं आधा दर्जन लेखपाल थाना परिसर में पैरवी के लिए पहुंच गए.
    लेकिन मामला अश्लील हरकत से संबंधित था जिसके कारण वह कुछ बोल नहीं सके. लेखपालों के महामंत्री ने कहा कि अगर समझौते का आधार नहीं बनता है तो हम संघ से अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे. लेकिन दोपहर तक शातिर दिमाग रखने वाले लेखपालों के महामंत्री ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले का समझौता करा लिया.
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad