• Breaking News

    जौनपुर, तेज बारिस से कच्चा मकान गिरकर हुआ धराशाही #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर - चंदवक थाना अंतर्गत बोडसर खुर्द राजभर बस्ती में आज सुबह तकरीबन पांच बजे  मिरासी पत्नी स्व सुरेश भारद्वाज का कच्चा घर तेज बारिस की वजह से धराशाही हो गया ।
     

    बताते चले कि मिरासी पत्नी स्व सुरेश भारद्वाज हर रोज की भांति खाना खा कर अपने तीन बच्चों के साथ घर में सो गई ! बीती रात मूसलाधार बारिस होने लगी सुबह तकरीबन पांच बजे जैसे ही मिरासी को घर गिरने का अंदेशा हुआ वैसे ही बच्चों समेत जैसे ही घर के बाहर हुई वैसे ही पूरा घर गिर कर धराशाही हो गया ।

    इस बाबत जब मिरासी से बात की गई तो उन्होंने ने बताया कि बच्चों के सर से बाप का साया उठे दस साल हो गया है! एक लड़की दो लड़कों के साथ किसी तरह से मजदूरी कर के जीवन यापन करते है एक ही घर था ओ भी आज बारिस के चलते गिर गया अब कुछ समझ मे नही आ रहा है कि क्या करे इसकी सूचना जब समाजसेवी अजीत सिंह को हुई तो तत्काल मौके पर पहुँचकर पीड़ित परिवार को आश्वासन दिए ।

    जब समाजसेवी अजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित का नाम आवास सूची में दर्ज हुए दस साल हो गये पर अभी तक आवास नही दिया गया ब्लॉक पर तकरीबन 35 अधिकारी व कर्मचारी काम करते है पर कभी भी गॉवो में आकर चौपाल नही लगाते हैं आज अगर मिरासी के घर अगर कोई बडी दुर्घटना हो गयी होती तो फिर आवास सूची में नाम दर्ज होकर भी क्या फायदा होता। घटना स्थल पर विधायक व सांसद को भी आना चाहिए । समाजसेवी अजीत सिंह के द्वारा विधायक प्रतिनिधि आर डी चौधरी जी को सूचना दे दिया गया है ।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad