जौनपुर, कोतवाली में शांति समिति की बैठक सम्पन्न #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली परिसर में एडीएम की अध्यक्षता में आगामी पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
आगामी पर्व बकरीद, रक्षाबंधन, पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले जन्मभूमि का शिलान्यास एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए एडीएम राम प्रकाश की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान एडीएम ने अपील किया कि बकरीद के दौरान कोई भी व्यक्ति खुले में जानवरों की कुर्बानी न करें। अपने आसपास साफ-सफाई बनाये रखें। इस दौरान एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने कहा कि पुलिस आप लोगों की सेवा के लिए सदैव तैयार रहेगी। उन्होंने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। कोरोना महामारी से बचाव व कूड़ा निस्तारण, विद्युत व जलापूर्ति, नगर की साफ-सफाई पर भी विचार विमर्श किया गया।
कोतवाल दिनेश प्रकाश सिंह ने लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एसडीएम अमिताभ यादव, नगर पंचायत से प्रवेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, महमूद आलम, लाल उपाध्याय, नसीम खां आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।