• Breaking News

    जौनपुर, समाजवादी कुटिया में मनाया गया फूलन देवी की पुण्यतिथि #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। धर्मापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित समाजवादी कुटिया में वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनायी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्षों व सिद्धांतों पर चर्चा किया। 


    इस मौके पर समाजवादी कुटिया के संचालक व युवा सपा नेता ऋषि यादव ने कहा कि अगले माह फूलन देवी का जन्मदिवस भी समाजवादी कुटिया पर आयोजित किया जायेगा। कुटिया की कोशिश है कि गाँव को सामाजिक व सांस्कृतिक रूप से मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि बीहड़ की वीरांगना फूलन देवी की जिंदगी में दो महत्वपूर्ण मोड़ आये। उस समय उन्हें दो महत्वपूर्ण लोग विक्रम व मानसिंह यादव का विशेष साथ और सहयोग मिला। 

    10 अगस्त 1963 को जालौन के घूरा का पुरवा में फूलन देवी का जन्म हुआ था। गरीब मल्लाह जाति में जन्मी फूलन में पैतृक दब्बूपन नहीं था। 1996 में वीरांगना फूलन देवी ने समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर मिर्जापुर से सांसद बनीं। इसके बाद 1998 में हार गईं और फिर 1999 में वहीं से जीत हासिल किया। फूलन देवी बीहड़ से संसद तक का सफर करने वाली विश्व की चौथी और भारत की पहली क्रांतिकारी महिला थीं।

     इस मौके पर दिनकर निषाद, शिवम निषाद, गोरख निषाद, साहबलाल, छोटू, रामवृक्ष निषाद, रामअवतार निषाद, संजय विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, अशोक गौड़, लाल मोहम्मद, लाल साहब यादव, ठाकुर दिन यादव, पल्लू राम यादव, शुभम यादव, विशाल मौर्य, अजय मौर्य, शनि प्रजापति, गोरख यादव, उमाशंकर यादव आदि समाजवादी कुटिया के बच्चे उपस्थित रहे।

    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad