• Breaking News

    जौनपुर, वोकल फॉर लोकल एंड मेक इट ग्लोबल का अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्म निर्भर बनायेगा - महेश चन्द्र श्रीवास्तव #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर - देश के अर्थव्यवस्था को यदि कोरोना संकट से लड़ते हुए मजबूत और आत्मनिर्भर बनाए रखना है तो इसके लिये हर एक देशवासी को वोकल फॉर लोकल को अपनाने के संकल्प लेना पड़ेगा उक्त बातें काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव जी ने शाहगंज के वर्चुअल सम्मेलन में कही उन्होंने आगे कहा कि इससे स्थानीय उत्पादों के गुणवत्ता में सुधार तो आएगा ही साथ-साथ स्थानीय उत्पाद को भी लाभ मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ होगी और साथ-साथ भारत आत्मनिर्भर की ओर प्रशस्त होगा । 


    भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने आगे बोलते हुये कहा कि भाजपा जनसंघ काल से लेकर आज तक सिर्फ और सिर्फ विश्व में भारत की जयकार और हर भारतीय की खुशहाली के लिए काम करती है, भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से अन्त्योदय की भावना से काम करते है, भाजपा के कार्यकर्ता संगठन का काम करते-करते प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक, सांसद व राष्ट्रपति बनते है भाजपा एकमात्र पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है और हर कार्यकर्ता के लिए पहले राष्ट्र फिर पार्टी और फिर कहीं स्वयं का भाव होता है। 

    श्री श्रीवास्तव जी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में अपना सर्वस्व लगा दें। उन्होंने कहा कि धारा 370 व 35ए को समाप्त करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के विचारों को आगे बढ़ाया है। हमें अपने नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है, और हम उनको इस कार्यक्रम के माध्यम से आभार प्रदर्शित करते हुए विश्वास दिलाते हैं कि भाजपा जौनपुर के गौरवशाली कार्यकर्ता पार्टी के आदेश पर खरे उतरते हुए आने वाले समय में योगी और मोदी के सपनों को साकार करेंगे ।

    इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, धनञ्जय सिंह, शाहगंज के सभी मण्डल अध्यक्ष और विधान सभा के भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ता जुड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंघानिया ने किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad