• Breaking News

    जौनपुर, मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, क्षेत्र में फैली सनसनी । #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर (रामनगर) -  नेवढ़िया थाना क्षेत्र के आदिपुर गाँव निवासी मदनलाल गुप्ता की 5 वर्षीय पुत्री राजनंदिनी बुधवार की शाम 7 बजे से ही गायब थी । राजनंदिनी पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। अन्धेरा होने पर सारे बच्चे अपने अपने घर  चले गये। लेकिन राजनंदिनी जब घर वापस नही गयी तो परिजन इधर उधर खोजने लगे लेकिन बच्ची की पता नही चला । 

    परिजन हार थक कर पुलिस को सूचना दिये पुलिस तीन दिन तक इधर उधर तालाब नाला आस पड़ोस खोजने की बात कह कर थाने से वापस कर दे रही थी । शुक्रवार की शाम पचास की संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंचे तो किसी तरह पुलिस मुकदमा दर्ज  किया । शनिवार की सुबह बच्चे घर के बगल खेल रहे थे कि एक बच्चा खेलते खेलते  नाली में कूद गया तो उसके पैर से बच्ची का पैर टकरा गया । वह जाकर परिजनों को बताया। 
    परिजन जब सिचाई के लिये  बनी नाली का चेम्बर में देखा तो बच्ची का पैर दिखाई देते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोहराम मचते ही ग्रामीण भी इकठ्ठा हो गये।

     किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया सूचना पर एसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय सिंह समेत सर्किल के सभी थानाध्यक्ष फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड घटना स्थल पर पहुचे गए डॉग स्क्वायड की टीम इधर उधर दौड़ी लेकिन कोई सफलता नही मिला । बच्ची का शव नाली से निकलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए क्योंकि बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट का निशान दिख रहा था ।

    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad