• Breaking News

    जौनपुर, बारिश के चलते गिरी कच्ची दीवार, दबने से अधेड़ महिला हुई घायल #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर (मुंगराबादशाहपुर) - स्थानीय क्षेत्र के ग्राम चकरा निवासी एक अधेड़ महिला जो मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी कि लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चे माकान की दीवार एकाएक गिर गयी । जिसमे अधेड़ महिला दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी ।


    बताते है कि क्षेत्र के चकरा गाँव निवासी रेखा देवी पत्नी लालजी जायसवाल उम्र लगभग 50 वर्ष मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे अपने घर के अन्दर कुछ घरेलू कार्य कर रही थी कि उसके कच्चे माकान की दीवार एकाएक भरभराकर गिर गयी जिससे रेखा देवी उसी में दब गयी । दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़ें तो रेखा देवी दीवार के नीचे पड़ी कराह रही थी ।

    परिजन दीवार के मलवे को हटा कर गम्भीर रूप से घायल रेखा देवी को निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेखा देवी की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad