• Breaking News

    जौनपुर, हमने मंदिर निर्माण की तिथि बता दी: विद्यासागर #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर ने सोनकर ने कहा कि अब हमने अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण की तिथि भी बता दी है। उन्होंने विपक्षी दलों की चुटकी लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रारंभिक नारा था की रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। 


    विपक्षी दलों ने इसको तोड़ मरोड़ कर कहा कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने हर वादे पर गंभीर रहती हैं और अब मंदिर निर्माण की तारीख भी घोषित करके विपक्षी दलों की बोलती बंद कर दी है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 5 अगस्त को करने जा रहे है।

    श्री सोनकर जौनपुर में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी जब पूर्ण रूप से सत्ता में आएगी तो वह मंदिर निर्माण की आ रही बाधाओं को दूर कर लेगी। पार्टी की उत्तर प्रदेश में और केंद्र में सत्ता होने के कारण ही अयोध्या में  भगवान श्री राम का भव्य मंदिर उनके जन्म स्थल पर ही निर्माण करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। 

    उन्होंने आगे कहा कि कोरोना की महामारी में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिस मुस्तैदी से काम किया वह काबिले तारीफ है। सरकार के साथ जनता ने भी सरकार की नीतियों का साथ दिया। 

    उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस विश्वव्यापी महामारी में आमजन को बचाने और उनके जरूरतों को पूरा करने के लिए प्राण प्रण से काम किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों की चिंता सरकार ने करते हुए उनके रोजगार सृजन के लिए भी अपने कदम बढ़ाए हैं। 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की चर्चा करते हुए श्री सोनकर ने कहा कि इससे उद्योग जगत लाभान्वित हुआ है।

    श्री सोनकर ने भारत चीन के मुद्दे पर भी अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी समस्या देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु की ही देन है। उन्होंने कई सौ एकड़ जमीन बिना किसी शर्त के चाइना को सौंपी थी। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में चीन ने जो हरकतें की है उसका मुंह तोड़ जवाब भी नहीं दिया गया है।

    इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा,पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव डीसीएफ चेयरमैन धनञ्जय सिंह, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, वटेश्वर सिंह, शुभम मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad