• Breaking News

    जौनपुर, बाबा केरारवीर मंदिर में महादेव सेना की पुस्तक का हुआ विमोचन #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। नगर के सद्भावना पुल के पास शहर कोतवाल बाबा श्री केरारवीर मंदिर में महादेव सेना द्वारा भगवान श्रीराम नवमी के दिन वितरित की जाने वाली पुस्तक जो लॉकडाउन लगने के कारण नहीं आ पाई थी, गुरूवार को वितरण के पहले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बाबा श्री केरारवीर के चरणों में अर्पित कर पुस्तक का विमोचन किया गया।


     इस पुस्तक में बाबा श्री केरारवीर मंदिर के निर्माण में सहयोग और लॉकडाउन के समय राशन वितरण एवं अन्य सेवा कार्यों में समाज द्वारा प्राप्त सहयोग का विवरण है। साथ ही अन्य धार्मिक विषयों एवं कार्यों का उल्लेख किया गया है। महादेव सेना के अध्यक्ष विमल सिंह ने बताया कि यह महादेव सेना की प्रथम पुस्तक का संस्करण है। आने वाले समय में हम इसमें और भी विषयों को सम्मिलित करेंगे।

     उन्होंने बताया कि महादेव सेना ने लॉकडाउन में लोगों की भरपूर मदद की। जिनके पास भोजन नहीं था उनको लंच पैकेट और राशन उपलब्ध कराने की भरपूर कोशिश की गई। महादेव सेना हर वर्ष रामनवमी, दुर्गा पूजा नवरात्र सहित सभी हिंदू पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। 

    श्री सिंह ने कहा कि महादेव सेना में हर वर्ग और जाति के हिंदू योद्धाओं का स्वागत है। जो कि महादेव सेना के माध्यम से हिंदू समाज के उत्थान के लिए कार्य कर सकें। पुस्तक विमोचन के दौरान बृजेश रघुवंशी, अजय गुप्ता, मनीष सेठ, राजकेशर यादव, कौशल गुप्ता, विष्णु ठठेरा, सुमित साहू, विनय सिंह आदि उपस्थित रहे।

    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad