• Breaking News

    जौनपुर, नाग पंचमी पर्व पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    शाहगंज,
     जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुड़ियारी गांव में नाग पंचमी पर्व पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मुकाबला कुड़ियारी और चक हकीमी के बीच खेला गया जिसमें कुड़ियारी की टीम विजेता रही। वहीं दूसरा मुकाबला गोड़िला और कुड़ियारी के बीच खेला गया जिसमें गोड़िला की टीम विजेता रही। फाइनल में पहुँची कुड़ियारी और गोड़िला के महामुकाबले में कुड़ियारी टीम विजेता घोषित हुई। 


    स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में पुरानी परम्परा के अनुसार नागपंचमी के पर्व पर कबड्डी का आयोजन कुड़ियारी गांव के महेश्वरा नामक स्थान पर किया जाता है। इस दिन देखने वालों की भी काफी भीड़ जुटती है। इस अवसर पर प्रदीप यादव, विवेक यादव, आकाश, शनि, सचिन, महफूज, सूरज साहू, आलोक सिंह, शुभम पांडेय, विजय सोनी, ललित सोनी, विवेक पांडेय, गुड्डू सैनी, शैलेश विश्वकर्मा आदि ने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad