• Breaking News

    जौनपुर, छात्रों के अभिभावकों को वितरित किया खाद्यान्न #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर (सिकरारा) - शासन के निर्देश पर बुधवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में स्कूल बंद होने के दौरान बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने खाद्यान्न वितरित कर सभी बच्चों के पास खाद्यान्न पहुँचाने की योजना का शुभारंभ किया। 

    अभिभावकों को खाद्यान्न मिला तो खुशी से उनके चेहरे खिल उठे। कोरोना महामारी के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चों को कन्वर्जन कास्ट की धनराशि अभिभावकों के खातों में तथा 76 दिन का कुल खाद्यान्न प्रति छात्र 5.1 किलो चावल तथा 2.5 किलो गेंहू बच्चों के अभिभावकों को दिए जाने की घोषणा की थी।

     जिसके तहत खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव, ग्राम प्रधान जयंत सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व प्रधानाध्यापक अमित सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की उपस्थिति में कोटेदार राजेन्द्र सरोज के द्वारा 15 बच्चों के 10 अभिभावकों को खाद्यान्न वितरित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि ब्लाक के लगभग 16000 छात्र-छात्राओं को इस अभियान का लाभ मिलेगा। 

    जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि शासन द्वारा यह बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। ग्राम प्रधान जयन्त सिंह व ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर इस कार्य को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर राजेन्द्र यादव, दिनेश यादव, राजीव कुमार, मनोज कुमार, मंजू जैसवार, माधुरी सिंह, नेहा जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad