• Breaking News

    जौनपुर, संगठन की जान होते हैं कार्यकर्ताः राकेश श्रीवास्तव #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की मासिक बैठक कैम्प कार्यालय मियांपुर स्थित जिलाध्यक्ष के आवास पर हुई। वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक आयोजित की गई। 


    अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महासचिव एवं जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि महासभा एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है जो सदैव कायस्थ हित के लिए कार्य करती है। कोरोना काल में भी महासभा के सदस्यों के सहयोग से जिलाधिकारी को 60 हजार रुपये जनहित में दिया गया था। इसके अलावा व्यक्तिगत स्रोतों से जो सेवा कार्य किया वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की जान होते हैं। महासचिव सुरेश अस्थाना ने बिंदुवार एजेंडा लोगों को बताया। 

    प्रदेश सचिव रवि श्रीवास्तव ने महासभा के बारे में विस्तार से बताया। युवा जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने मोहल्ले वार संगठन के गठन पर बल दिया। बैठक के उपरांत वरिष्ठ पदाधिकारी रोशन श्रीवास्तव की माता व नगर अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव की माता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। 

    इस मौके पर महिला शाखा की किरन श्रीवास्तव, संगठन मंत्री श्याम रतन श्रीवास्तव, अजय आनंद, जय आनंद, सरोज श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, डा. संजय श्रीवास्तव, सुधीर अस्थाना, राजेश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अमित निगम, विजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad