जौनपुर, अधेड़ की मौत से आक्रोशित परिजन ने किया राजमार्ग अवरूद्ध जमीनी विवाद को लेकर हुई थी मारपीट #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर (सुइथाकला) - सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे शव को सरपतहां मोड़ के पास लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम उक्त गांव निवासी रामेश्वर (50 वर्ष) पुत्र जगन्नाथ का पड़ोस के ही बसन्त लाल से खेत में मेड़ बांधने को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट हो गयी जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। परिजन इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला ले गये जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में गम्भीर स्थिति देखकर रामेश्वर को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामले में प्रभारी निरीक्षक सरपतहां पंकज पाण्डेय द्वारा मृतक के पुत्र अशोक की तहरीर पर आरोपी बसन्त लाल व भिखनापुर निवासी सिन्टू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन शव को लेकर भगासा तिराहे पर पहुंच गये और शव रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सरपतहां मय फोर्स मौके पर पहुंच गये और लोगों को समझा बुझाकर शान्त कराया जिसके बाद परिजन शव का अन्तिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। परिजन शव को लेकर बरबसपुर तिराहे तक आए फिर वहीं से सरपतहां की तरफ चल दिए और पुनः राजमार्ग पर शव रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर मिश्रा व राम विलास, सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी विवेक तिवारी, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, राम नारायण गिरी तथा थानाध्यक्ष खुटहन मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। मृतक के परिजन दूसरे आरोपी के नाम में संशोधन व मुकदमे की धारा बदलने की जिद पर अड़े हुए थे। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शाहगंज जितेन्द्र कुमार दूबे ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके पश्चात परिजन शव का अन्तिम संस्कार करने गये।

विज्ञापन

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।