जौनपुर, सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
मछलीशहर, जौनपुर। सिकरारा थानान्तर्गत ग्राम अरूआवा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई।
ग्राम अरूआवा निवासी राधेश्याम सरोज (50) पुत्र स्व. हरीराम बाइक से अपने भतीजे अंकित पुत्र विनीत के साथ मछलीशहर के लिये निकले थे। बाइक वह स्वयं चला रहे थे। वह कोठारी गॉव की सीमा के पास पहुँचे थे कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। वह बाइक सहित सड़क किनारे गड्ढे में जाकर गिर गये। बाइक उनके ऊपर गिर पड़ी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं उनके भजीते को हल्की चोटें आयी है।
ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल राधेश्याम सरोज को सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

विज्ञापन

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।