• Breaking News

    जौनपुर, पूण्य तिथि पर याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्री #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर - सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की तेरहवीं पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई।


    इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी के चित्र पर माल्यर्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व0 चंद्रशेखर जी गरीबो,असहायों,दलितों एंव किसानों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।इस दौरान वे कभी लाभ के पद पर नही रहे।

     लोकसभा सदस्य रहते हुए उन्हें सीधे प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ।पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि वे पूरा जीवन किसानों, दलितों, पिछड़ों के हिट की लड़ाई लड़ने का काम सड़क से लेकर सदन तक करते रहे।श्री यादव ने कहा कि स्वर्गीय चन्द्रशेखर जी समाजवादी आंदोलन को सदैव आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहे।

    इस मौके पर हिसामुद्दीन शाह,श्याम बहादुर पाल, आरिफ हबीब,आशाराम यादव, अबुसाद अहमद मालिक,शाहनवाज खान शेखू,रिज़वान हैदर राजा,आसिफ शाह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।संचालन हिसामुद्दीन शाह ने किया।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad