जौनपुर, सारी तैयारियों पर नोडल अधिकारी ने फेरा पानी, गाड़ी से उतरे बिना निरीक्षण का कोरम पूरा कर हुए वापस #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । जनपद में संचारी रोग कोरोना वायरस की महामारी के रोकथाम के लिए किए जा रहे इंतजामो की देखरेख के लिए शासन द्वारा नियुक्त आईएएस अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह सचिव कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद जौनपुर के भ्रमण के क्रम में गुरुवार को दिन में उनका मुंगराबादशाहपुर नगर में भ्रमण का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित किया गया था जिसके लिए स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा समूचे नगर की विशेष रूप से साफ सफाई एवं चूने का छिड़काव आदि कराकर नोडल अधिकारी के आगमन की तैयारियां कर उनका इन्तजार किया जा रहा था ।
नगर पालिकाध्यक्ष शिव गोविन्द साहू , अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी , राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल , अवर अभियन्ता जलकल शिवानन्द वास्को समेत पालिका परिषद के अन्य अधिकारी व कर्मचारी नोडल अधिकारी के आने का इन्तजार सुबह से ही करते रहे ।लम्बे इन्तजार के बाद नोडल अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह दिन में लगभग दो बजे जनपद मुख्यालय से मुंगराबादशाहपुर पहुँचे जरूर लेकिन वह नगर के गजराजगंज तिराहे पर दो मिनट रुककर गाड़ी पर बैठे ही बैठे अपने निरीक्षण कार्य की खानापूर्ति कर गाड़ी से ही अपने गन्तव्य के लिए रवाना हो गए ।
नोडल अधिकारी के इस प्रकार निरीक्षण किए जाने से जहाँ एक तरफ नगर पालिका परिषद के तमाम तैयारियों पर पानी फिर गया वही नगरवासी उनसे मिलने और अपनी बात उन तक पहुँचाने की हसरत दिल मे ही पाले रह गए । लोगो का कहना है कि जब सरकार द्वारा जांच अधिकारी ही इस प्रकार जाँच कर खानापूर्ति कर रहे है तो मातहत अधिकारियों का जनता से क्या बर्ताव होगा ।

विज्ञापन

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।