• Breaking News

    जौनपुर, भोजपुरी अभिनेता चन्दन ने किया पौधरोपण #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update Newsजौनपुर (जलालपुर) -पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का सिलसिला जोरों पर चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर व तालाब के चारों तरफ पौधरोपण किया गया। 

    समाज को पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक करने व मानव जीवन को सुगम बनाने में वृक्षों की महत्ता के दृष्टिगत भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ व भवनाथपुर ग्रामसभा के प्रधानपति महेन्द्र राजभर ने पांच सौ पौधों का ब्रिकगार्ड सहित रोपण किया। जिसमें मुख्य रूप से आम, शीशम, सागौन, अमरूद, कदम आदि के पौधे शामिल हैं। 

    चन्दन ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रति वर्ष एक पौधरोपण की जिम्मेदारी ले लें तो भावी पीढ़ी को हम एक स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण दे सकते हैं। प्रधानपति महेन्द्र राजभर ने बताया कि अभी दो हजार पौधों का रोपण ग्रामसभा के अलग-अलग स्थानों पर होगा। 

    इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और देखभाल की शपथ लिया। इस अवसर पर अमन सिंह, छोटेलाल, प्रदुम्न कुमार, रोहित, सूरज गिरि आदि उपस्थित रहे।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad