• Breaking News

    जौनपुर, चुनाव कार्यकर्ताओ के बल पर जीता जाता है: सुनील बंसल #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर - चुनाव कभी भी जाति के आधार पर या दबंगई के आधार पर चुनाव नही लड़ा जाता है बल्कि कार्यकर्ताओ के बल पर लड़ा जाता है अगर हमारा बूथ मजबूत रहेगा तो मल्हनी का चुनाव हम जीतेगे उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुनील बंसल जी ने मल्हनी विधान सभा के वर्चुअल सम्मेलन में कहा उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के इस महामारी में कार्यकर्ता मास्क लगाकर ही निकले उन्होंने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता के बल पर ही चुनाव लड़ा और जीता जाता है।


    उन्होंने आगे कहा कि 24 जुलाई से 31 जुलाई तक बूथ सत्यापन कराना है जिसको सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्ष मिलकर बूथ का सत्यापन करेंगे हमारी बूथ समिति 21 की है जो पूरी होनी चाहिये। उसके बाद 31 जुलाई से 15 अगस्त तक मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी और जिला अध्यक्ष मिलकर सत्यापन करेंगे कार्यकर्ता उज्ज्वला योजना के लाभार्थी की सूची, प्रधानमंत्री आवास की सूची अपने साथ लेकर चले और उनसे घर घर जाकर मिले ।

     उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बहुत स्वाभिमानी कार्यकर्ता है परन्तु जब जरूरत पड़ी तो कोरोना महामारी के समय ग़रीबो, मजदूरों के पैर में चप्पल पहनाने का कार्य किया, श्री बंसल जी ने कहा कि इस कोरोना काल के विपरीत परिस्थिति में IT टीम की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है 50-50 परसेंट का कार्य होगा 50 परसेंट कार्यकर्ता घर जाकर कार्य करेंगे तो 50 परसेंट का कार्य तो IT की टीम कार्य करेगी। उन्होंने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना नए प्रकार के विकास का मॉडल है, वर्चुअल सम्मेलन कार्यक्रम में उन्होंने चुनौती को अवसर में बदलने का आह्वान किया।

    आत्मनिर्भर भारत निर्माण में जितनी भागीदारी शहरों की है, उतनी ही गांवों की भी है। हम बदलाव के दौर में हैं इस दौर में हम मिलकर सक्रिय सिपाही की भूमिका में काम करेंगे तो आत्मनिर्भर बनने की गति कई गुना बढ़ जाएगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कोरोना काल में बड़ी भूमिका रही है, जब सपा, बसपा, कांग्रेस के नेता लोग घर मे बैठकर ट्वीट कर रहे थे तब अपने जीवन को संकट में डालकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में साढ़े चार करोड़ लोगों को भोजन, 45 लाख से ज्यादा लोगों को राशन तथा 90 लाख से अधिक मास्क का वितरण करने का काम किया है।

    श्री सुनील बंसल जी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक को मल्हनी विधान सभा का प्रभारी बनाया गया है और उनके ही देखरेख में चुनाव लड़ा जायेगा, इस अवसर पर सम्मेलन में प्रदेश मंत्री संजय गिरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह रघुवंशी, मल्हनी के पूर्व प्रत्याशी सतीश सिंह आदि जुड़े रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह करते हुये अपने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन और आभार व्यक्त किये, कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने की।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad