JOB :- डाक विभाग 442 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी करें आवेदन
भारतीय डाक विभाग (India Post) ने जम्मू-कश्मीर सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के 422 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. ग्रामीण डाक सेवक की इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक पद भरे जाएंगे.
ग्रामीण डाक सेवकों के पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. डाक विभाग (Post Office) में इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभी काफी समय है. आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस यानी डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के पदों से जुड़ी अहम डिटेल्स.
GDS Recruitment: पदों की संख्या
डाक विभाग के जम्मू-कश्मीर सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के 422 पदों पर भर्ती की जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता
GDS के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है. इसके साथ ही हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए.
आयु सीमा
भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 साल है. इन पदों पर आयु-सीमा का निर्धारण 07 जून 2020 के आधार पर किया जाएगा. वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी जाएगी.
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 05 अगस्त 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाना होगा.
आवेदन शुल्क
ग्रामीण डाक सेवकों के पद पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा करने होंगे, जबकि एससी/एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है.
कैसे होगा चयन?
डाक विभाग में डाक सेवकों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. मेरिट 10वीं में प्राप्ताकों के आधार पर बनाई जाएगी. अगर किसी उम्मीदवार के पास हायर क्वालिफिकेशन है, तो यह कोई मायने नहीं रखेगा.सिर्फ 10वीं के मार्क्स ही चयन का आधार बनेंगे.


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।