Kanpur Encounter Update :- विकास दुबे के दो और साथी प्रभात मिश्रा और बऊआ दुबे मुठभेड़ में ढेर
कानपुर एनकाउंटर के दौरान आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के आरोपी कुख्यात विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जगह-जगह उसके पोस्टर लगाए गए हैं, साथ ही उसके सिर पर घोषित इनाम की राशि को बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है। पुलिस उसके सहयोगियों की मदद से विकास तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को विकास के दो और साथी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं।
फरीदाबाद में विकास दुबे की मदद करने वाला अपराधी प्रभात मिश्रा गुरुवार को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। आईजी रेंज कानपुर ने बताया कि फरीदाबाद में विकास को छिपने में तीन लोगों ने मदद की थी, जिन्हें कल गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रभात भी उनमें से एक था। प्रभात मिश्रा और बऊआ दुबे दोनों पर 50 हजार का इनाम था।
दो आरोपी श्रवण और अंकुर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था, जबकि कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी प्रभात उर्फ कार्तिकेय मिश्रा को यूपी पुलिस के हवाले किया जाना था।
इसी के लिए उसे फरीदाबाद से कानपुर लाया जा रहा था। आईजी रेंज कानपुर ने बताया कि प्रभात ने रास्ते में ही पुलिस के चकमा देकर भागने की कोशिश की जिसके कारण उसका एनकाउंटर किया गया।
एनकाउंटर में बऊआ दुबे भी ढेर
वहीं एक अन्य एनकाउंटर में विकास का साथी बऊआ दुबे भी मारा गया है। पुलिस ने इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में उसका एनकाउंटर किया। बऊआ दुबे अपने तीन अन्य साथियों के साथ एक एक स्विफ्ट डिजायर कार को लूटकर भागने के प्रयास में था।
इसी दौरान कचौरा रोड पर पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें बऊआ दुबे मारा गया। हालांकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब रहे। बऊआ के पास से पुलिस को पिस्टल मिली है।

विज्ञापन

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।