KANPUR ENCOUNTER : कौन है एमपी का वो बड़ा नेता जिसके संपर्क में था कुख्यात विकास दुबे...!
विकास दुबे के उज्जैन महाकाल मंदिर से पकड़े जाने के बाद वहां के मंत्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। कहा जा रहा है कि वह मप्र के एक बड़े मंत्री के लगातार संपर्क में था। मप्र के यह प्रमुख मंत्री 2019 के लोकसभा चुनाव में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से भाजपा के सह प्रभारी रहे थे।
कहा जा रहा है कि विकास दुबे की उस मंत्री से कई बार मुलाकात हुई है। लोगों का मानना है कि विकास दुबे अपने इसी लिंक की वजह से सही सलामत उज्जैन पहुंचा और वहां उसने अपने को पुलिस के हवाले कर दिया। चर्चा यह भी है कि विकास दुबे का मप्र की सरकार के कुछ और लोगों से पुराने लिंक हैं जिसकी वजह से उसकी गिरफ्तारी की पूरी कहानी रची गई।
विकास के महाकाल मंदिर पहुंचने और गिरफ्तारी देने के पीछे भी कई घटनाक्रम हुए हैं। विकास दुबे पूजा पाठ के लिए अक्सर महाकाल और दतिया के पीताम्बरा देवी जाता था। इस बीच उसने मप्र के कई प्रमुख नेताओं से संपर्क बनाए। यह भी कहा जा रहा है कि मप्र सरकार के एक मंत्री का भी दतिया से सीधा संबंध है।
इस संबंध में स्थानीय भाजपा नेता सीधे कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इन नेताओं की तरफ से कहा जा रहा है कि चुनाव के दौरान राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व की तरफ से प्रचार के लिए समय समय पर नेताओं को भेजा जाता है। मप्र के यह मंत्री भी उस समय यहां पार्टी प्रचार के लिए भेजे गए थे। इससे ज्यादा कुछ नहीं है।
बता दें कि दो जुलाई की रात विकास दुबे के बिकरू स्थित घर पर दबिश देने के लिए गई पुलिस पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने चारों ओर से घेर कर अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। घटना के बाद से विकास फरार चल रहा था जबकि पुलिस ने एक एक कर उसके पांच साथियों को ढेर कर दिया था।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।